पटना : कुशवाहा की ‘खीर’ के लिए तेजस्वी दूध उपलब्ध कराने को तैयार

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाह की ‘सियासी खीर’ पकती नजर आ रही है. सोमवार को विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने इसके लिए ‘दूध’ उपलब्ध कराने के संकेत दे दिये हैं. साथ ही खीर को पकाने के लिए मेनतकश नेताओं से आगे आने का भी आह्वान […]

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाह की ‘सियासी खीर’ पकती नजर आ रही है. सोमवार को विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने इसके लिए ‘दूध’ उपलब्ध कराने के संकेत दे दिये हैं.
साथ ही खीर को पकाने के लिए मेनतकश नेताओं से आगे आने का भी आह्वान किया है. खीर को प्रतीक बनाकर उपेंद्र कुशवाह और तेजस्वी जो संवाद कर रहे हैं वह रालोसपा और राजद के गठबंधन की दिशा में बढ़ता दिख रहा है. रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मैमोरियल हॉल में बीपी मंडल के जयंती समारोह में कहा था कि यदि यदुवंशियों का दूध और कुशवंशियों का चावल मिल जाये तो खीर बन सकती है, लेकिन लजीज खीर के लिए छोटी जाति और दबे-कुचले समाज का पंचमेवा भी चाहिए,
तब जो खीर जैसा स्वादिष्ट व्यंजन बन सकता है, वही सामाजिक न्याय की परिभाषा है. तेजस्वी ने केंद्रीय मंत्री के संकेत को समझने में देरी किये बिना सहमति और योजना केसाथ जवाबी संदेश भी उन तक पहुंचा दिया है. तेजस्वी ने कहा है कि नि:संदेह उपेन्द्र जी, स्वादिष्ट और पौष्टिक खीर के लिए श्रमशील लोगों की जरूरत है. पंचमेवा के स्वास्थ्यवर्धक गुण न केवल शरीर बल्कि स्वस्थ समतामूलक समाज के निर्माण में भी ऊर्जा देते हैं. प्रेमभाव से बनाई गयी खीर में पौष्टिकता, स्वाद और ऊर्जा की भरपूर मात्रा होती है. यह एक अच्छा व्यंजन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >