शीघ्र शुरू हो सकता है वाराणसी टर्मिनल

जलमार्ग को सशक्त बनाने का काम 2021-22 तक होगा पूरा पटना सिटी : भारतीय अंतरदेर्शीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा में जलमार्ग को सशक्त बनाने के लिए कराये जा रहे कार्य को 2021-22 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. गायघाट स्थित प्राधिकरण के मुख्य अभियंता बीके कुरियल ने इसकी जानकारी देते हुए […]

जलमार्ग को सशक्त बनाने का काम 2021-22 तक होगा पूरा

पटना सिटी : भारतीय अंतरदेर्शीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा में जलमार्ग को सशक्त बनाने के लिए कराये जा रहे कार्य को 2021-22 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. गायघाट स्थित प्राधिकरण के मुख्य अभियंता बीके कुरियल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद से हल्दिया के बीच में टर्मिनल निर्माण का जो कार्य चल रहा है. उसे पूरा कर लिया जायेगा. मुख्य अभियंता ने बताया कि जलमार्ग सशक्त होने व नदी नौवहन के प्रोत्साहन से व्यापार के अवसर मिलेंगे.
जलमार्ग को सशक्त बनाने के लिए तकनीक व क्षमता के इस्तेमाल करने के साथ आधारभूत संरचना भी उपलब्ध करायी जा रही है. जलमार्ग सशक्त होने से व्यापार बढ़ेगा. सबसे अहम बात यह कि जलमार्ग में कुशल व सुरक्षित परिवहन होगा. मुख्य अभियंता ने बताया कि वाराणसी में बन रहे मल्टी मॉडल टर्मिनल का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. संभावना है कि 22 नवंबर को इसका उद्घाटन हो सकता है. इसके लिए कार्य कराया जाय रहा है. जलमार्ग के सशक्त बनने की स्थिति में सड़क पर वाहनों का बोझ कम होगा.
गुजरात तक पहुंची बीएमपी के शराबबंदी अभियान की गूंज
राज्य की पहली यूथ ब्रिगेड आज लेगी शपथ, महिलाएं निकालेंगी जुलूस
नशा मुक्ति अभियान को तेज और प्रभावी बनाने के लिये बीएमपी प्रत्येक जिले में यूथ ब्रिगेड गठित कर रही है. डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रत्येक जिले में कम से कम 100 युवाओं की ब्रिगेड होगी. हालांकि लक्ष्य 10 हजार युवाओं को शामिल करने का है. राज्य की पहली यूथ ब्रिगेड को 25 अगस्त को हाजीपुर में शपथ दिलायी जायेगी. इसमें करीब दो हजार युवा शपथ लेंगे. सोनपुर में महिलाएं भी नशा मुक्ति जुलूस निकालेंगी.
यूथ नेशन चाहता है बीएमपी बने ब्रांड
बीएमपी के साथ बिहार में नशा मुक्ति के लिये कार्य करने जा रही यूथ नेशन 2014 में दो हजार लोगों की विरोधी रैली निकालकर अस्तित्व में आयी थी. युवा कैमिकल इंडस्ट्रियलिस्ट विकास जोशी के कई करोड़पति दोस्त नशे के कारण बर्बाद हो गये. इस कारण वह नशा विरोधी मुहिम में शामिल हो गये.
न्यायिक क्षमता का होगा विस्तार अनुसंधानकर्ता को मिलेगा प्रशिक्षण
सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम प्रभावी ढंग से होंगे क्रियान्वित
मोकामा में सिंचाई की नहीं होगी दिक्कत
मोकामा टाल क्षेत्र में सिंचाई की दिक्कत नहीं होगी. हरोहर नदी के त्रिमुहान से रहुआटोला तक एवं मुहाने नदी के त्रिमुहान से दोगछिया तक उड़ाही कार्य की योजना है. इस प्रस्तावित योजना के लिए 2014.708 रुपये राशि का प्रावधान किया गया है. कैबिनेट ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी. मोकामा टाल क्षेत्र में मुहाने नदी एवं हरोहर नदी में प्रावधानित चौड़ाई एवं गहराई से अधिक गहराई में खुदाई होने से सिंचाई में आसानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >