पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री कामत के निधन पर सीएम ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि गुरुदास कामत एक प्रखर वक्ता और शानदार व्यक्तित्व के साथ ही सांगठनिक क्षमता से परिपूर्ण थे. उन्होंने छात्र राजनीति से ही अपना सफर शुरू किया था. वे सदैव […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि गुरुदास कामत एक प्रखर वक्ता और शानदार व्यक्तित्व के साथ ही सांगठनिक क्षमता से परिपूर्ण थे. उन्होंने छात्र राजनीति से ही अपना सफर शुरू किया था.

वे सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु समर्पित रहे. उनका निधन राजनीति व सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों व समर्थकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >