डूब रहे पर्यटक को बचाया

हल्दिया/पटना. नशे की हालत में पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए समुद्र में नहाने उतरे एक पर्यटक को नूलिया (बचावकारी दल के सदस्य) ने डूबने से बचाया. पर्यटक के परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद नूलिया समुद्र में कूद गये और घायल पर्यटक को बचाया. बचाये गये पर्यटक का नाम मुकेश कुमार (28) है. उसका […]

हल्दिया/पटना. नशे की हालत में पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए समुद्र में नहाने उतरे एक पर्यटक को नूलिया (बचावकारी दल के सदस्य) ने डूबने से बचाया. पर्यटक के परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद नूलिया समुद्र में कूद गये और घायल पर्यटक को बचाया. बचाये गये पर्यटक का नाम मुकेश कुमार (28) है. उसका घर बिहार के पटना के धनरूआ थाने के हासुबपुर इलाके में है.
फिलहाल उसकी चिकित्सा स्थानीय चिकित्सा केंद्र में हो रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुकेश कुमार शुक्रवार को परिवार के लोगों के साथ दीघा पहुंचा था. शनिवार दोपहर को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ न्यू दीघा में हॉलीडे होम घाट में वह नहाने उतरा. समुद्र में अधिक गहराई तक जाने की मनाही के बावजूद नशे की हालत में होने के कारण मुकेश कुमार गहरे समुद्र में चला गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >