पटना : राजधानी स्थित ‘आसरा’ शेल्टर होम की दो और संवासिनों की तबीयत सोमवार की देर रात खराब होने पर अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया जाता है कि दोनों को चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भरती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी की चर्चित ‘आसरा’ शेल्टर होम की दो और संवासिनों की तबीयत सोमवार की देर रात खराब होने पर अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया जाता है कि खून की कर्मी और चक्कर आने की शिकायत के बाद दोनों संवासिनों को अस्पताल में भरती कराया गया है. दोनों संवासिनों में एक की उम्र करीब 17 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 55 वर्ष बतायी जा रही है. मालूम हो कि पटना के इसी शेल्टर होम में दो युवतियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. वहीं, 10 अगस्त को कुछ संवासिनों ने भागने की कोशिश भी की थी.
