पटना : नीतीश सरकार में अपराधी की जाति देख कर नहीं होती कार्रवाई : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव राजद के 15 सालों के शानकाल को देखें. तब अपराधियों पर कार्रवाई के लिए क्या पैमाना होता था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में अपराधी की जात देख कर कार्रवाई नहीं होती. पीड़ित कोई […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव राजद के 15 सालों के शानकाल को देखें. तब अपराधियों पर कार्रवाई के लिए क्या पैमाना होता था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में अपराधी की जात देख कर कार्रवाई नहीं होती. पीड़ित कोई भी हो उसे न्याय मिलता है. दोषी कोई भी हो उसे केवल कानून की सजा मिलती है. नीतीश कुमार ना किसी को बचाते हैं और न फंसाते हैं. यहां कानून का राज है और जो अपराध करेगा उसे सजा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >