युवती से की छेड़खानी, प्राथमिकी
मसौढ़ी : बाजार से घर लौटने के दौरान युवती के साथ उसके मोहल्ले के ही युवक ने छेड़खानी की. पीड़ित युवती ने मोहल्ले के मनीष कुमार उर्फ लम्हे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोप है कि बीती शाम युवती बाजार से घर लौट रही थी. इसी दौरान मनीष ने उसे अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी […]
मसौढ़ी : बाजार से घर लौटने के दौरान युवती के साथ उसके मोहल्ले के ही युवक ने छेड़खानी की. पीड़ित युवती ने मोहल्ले के मनीष कुमार उर्फ लम्हे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोप है कि बीती शाम युवती बाजार से घर लौट रही थी. इसी दौरान मनीष ने उसे अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी की.
आरोप है कि मनीष व उसके दर्जनभर साथी अक्सर उसे व उसकी बहनों को अकेली देख छेड़खानी करते हैं. उसका यह भी आरोप है कि बीते आठ अगस्त की देर रात जब वह व उसकी दो अन्य बहनें घर में सो रही थी तो मनीष व उसके साथी गलत नीयत से चहारदीवारी फांद उसके घर में घुस आये और उसके कमरे को खुलवाने का प्रयास किया.
किशोरी के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े : थाना के एक गांव की किशोरी को अकेली पाकर उसके घर में दो युवक बीते शनिवार की देर शाम घुस आये और मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिये. पीड़िता द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीणों को जुटते देख युवक शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकलें. किशोरी की मां ने गांव के ही महेश प्रसाद व रंजीत कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.