पटना : जस्टिस शाह ने ली मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

पटना : जस्टिस मुकेश कुमार रसिकभाई शाह ने रविवार को पटना हाईकोर्ट के 41वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उन्हें शपथ दिलायी. इससे पहले वह गुजरात हाईकोर्ट में सीनियर जज थे. शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, […]

पटना : जस्टिस मुकेश कुमार रसिकभाई शाह ने रविवार को पटना हाईकोर्ट के 41वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उन्हें शपथ दिलायी. इससे पहले वह गुजरात हाईकोर्ट में सीनियर जज थे.
शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रशीद, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, कला एवं संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, लोकायुक्त, महाधिवक्ता व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >