पटना : कांग्रेस 2005 से पहले की स्वास्थ्य सेवाओं पर क्यों नहीं बोलती : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस को लालू प्रसाद और उनके स्वास्थ्य मंत्री बेटे ने किसी अस्पताल के निरीक्षण का मौका नहीं दिया. इसलिए अब इसके नेता पीएमसीएच जाकर अस्पताल के सामान्य कामकाज में बाधा डालते हैं. राबड़ी सरकार में सभी विधायकों […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस को लालू प्रसाद और उनके स्वास्थ्य मंत्री बेटे ने किसी अस्पताल के निरीक्षण का मौका नहीं दिया. इसलिए अब इसके नेता पीएमसीएच जाकर अस्पताल के सामान्य कामकाज में बाधा डालते हैं. राबड़ी सरकार में सभी विधायकों को मंत्री बनवाने वाली कांग्रेस 2005 से पहले की स्वास्थ्य सेवाओं पर क्यों नहीं बोलती.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा है कि यूपीए सरकार के रेलमंत्री लालू प्रसाद रेलवे के होटलों के बदले जमीन ले रहे थे, जबकि एनडीए सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल ने आरा-सासाराम रेलखंड के विद्युतीकरण की योजना का शिलान्यास करने के साथ रेलवे सुरक्षा बल में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण का तोहफा दिया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने सत्ता मिलने पर संपत्ति बनायी वे अब हर मुद्दे पर एनडीए का विरोध कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >