उपेंद्र कुशवाहा के मामले की सुनवाई 13 को

पटना : उच्च न्यायालय के खिलाफ केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक अवमानना के मामले की सुनवाई सोमवार को पटना हाईकोर्ट में होगी. सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से यह जानना चाहा कि इस मामले को लेकर जो याचिका हाईकोर्ट में दायर की गयी है. उस याचिका को […]

पटना : उच्च न्यायालय के खिलाफ केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक अवमानना के मामले की सुनवाई सोमवार को पटना हाईकोर्ट में होगी. सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से यह जानना चाहा कि इस मामले को लेकर जो याचिका हाईकोर्ट में दायर की गयी है. उस याचिका को राज्य सरकार रिसीव क्यों नहीं कर रही है? आखिर इसे रिसीव करने में उसे परेशानी किस बात की है? खंडपीठ के पूछने पर राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ललित किशोर ने अदालत को बताया कि किसी भी आपराधिक अवमानना मामले में राज्य सरकार अभियोजन पक्ष होती है. अगली सुनवाई की तिथि सोमवार को निर्धारित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >