पटना : एक ही कमरे में तीन विभाग और चल रहीं दो कमेटियां

अरविंद महिला कॉलेज का हाल पटना : अरविंद महिला कॉलेज में प्राचार्या कक्ष के सामने कमरा है, जिसके बाहर तीन विभाग व दो कमेटियां चल रही हैं. कमरे के ऊपर ग्रीवांस सेल, उर्दू, इंग्लिश, संस्कृत और एंटी रैगिंग सेल लिखा हुआ है. अंदर में कमरे को तीन भागों में बांटा गया है जिसमें एक हिस्से […]

अरविंद महिला कॉलेज का हाल
पटना : अरविंद महिला कॉलेज में प्राचार्या कक्ष के सामने कमरा है, जिसके बाहर तीन विभाग व दो कमेटियां चल रही हैं. कमरे के ऊपर ग्रीवांस सेल, उर्दू, इंग्लिश, संस्कृत और एंटी रैगिंग सेल लिखा हुआ है.
अंदर में कमरे को तीन भागों में बांटा गया है जिसमें एक हिस्से में उर्दू और संस्कृत विभाग है, तो दूसरे हिस्से में अंग्रेजी विभाग है. जबकि दो कमेटियां भी इसमें शामिल हैं. जब कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ उषा झा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले नैक की टीम कॉलेज में आने वाली थी, ऐसे में उस समय जो प्राचार्या थीं उन्होंने एक कमरे के बाहर विभाग व कमेटी का नाम लिखवा दिया.
इसके बाद से चीजें वैसी ही चल रही हैं. उन्होंने बताया कि तीनों विभागों की कक्षाएं दूसरी बिल्डिंग में चलती है, लेकिन विभाग की टीचर्स यहां बैठती हैं. अभी इस कमरे में तीन विभाग उर्दू, संस्कृत और इंग्लिश मौजूद हैं. जबकि दोनों कमेटियां शिफ्ट कर दी गयी हैं. जल्द ही दोनों कमेटियों के लगे बोर्ड को हटा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >