बाढ़ : नगर पर्षद की बैठक में सदस्यों का हंगामा

बाढ़ : नगर पर्षद में गुरुवार को बुलायी गयी बैठक में सदस्यों ने हंगामा कर दिया. दरअसल पिछली बैठक की संपुष्टि कराने के प्रयास का कुछ सदस्यों ने विरोध किया. बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ. विरोधी गुट के सदस्यों का कहना था कि पिछली बैठक में जिन प्रस्तावों का बायकाट किया गया था, […]

बाढ़ : नगर पर्षद में गुरुवार को बुलायी गयी बैठक में सदस्यों ने हंगामा कर दिया. दरअसल पिछली बैठक की संपुष्टि कराने के प्रयास का कुछ सदस्यों ने विरोध किया. बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ. विरोधी गुट के सदस्यों का कहना था कि पिछली बैठक में जिन प्रस्तावों का बायकाट किया गया था, उसे इस बैठक में पास कराने का प्रयास किया जा रहा था. बाद में मामला शांत होने पर दो दर्जन से अधिक योजनाओं की स्वीकृति दी गयी.
प्रत्येक वार्ड स्तर पर एक-एक योजना को स्वीकृत किया गया है. वहीं, नगर में कूड़ा उठाव से लेकर निष्पादन करने को लेकर चल रही योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. गंगा नदी के मुख्य घाटों पर चेंजिंग रूम निर्माण कराने पर भी जोर दिया गया. बैठक में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित 27 पार्षद मौजूद थे.
कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बैठक को लेकर सदस्यों के बीच थोड़ी सी गहमागहमी हो गयी थी, हालांकि, मामला शांत हो गया और पूरी बैठक शांतिपूर्ण माहौल में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >