आप की महिला मोर्चा ने जदयू से पूछे चार सवाल

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह घटना को लेकर आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा ने जदयू महिला प्रवक्ताओं को पत्र लिखकर चार सवाल पूछे हैं. महिला मोर्चा ने आरोप लगाया गया है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह के दोषियों को बचाने के लिए जदयू द्वारा बेवजह मुद्दों को उठाने का प्रयास किया जा रहा है. आम […]

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह घटना को लेकर आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा ने जदयू महिला प्रवक्ताओं को पत्र लिखकर चार सवाल पूछे हैं.
महिला मोर्चा ने आरोप लगाया गया है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह के दोषियों को बचाने के लिए जदयू द्वारा बेवजह मुद्दों को उठाने का प्रयास किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की सचिव रीना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सचिव मणि यादव पर केस से जुड़े मामले में 2011 से लेकर अब तक जदयू के लोग पुलिस महानिदेशक से क्यों नहीं मिले.
टिस की रिपोर्ट आने पर जदयू महिला प्रवक्ताओं को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री या डीजीपी के पास जाना चाहिए था. जुलाई माह में मामला उजागर होने के बाद सीबीआई को जांच सौंपे जाने से पहले क्यों नहीं चर्चा की. आप द्वारा जदयू महिला प्रवक्ताओं के नाम पत्र जदयू कार्यालय को भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >