मोकामा : सिगरेट की चिनगारी से धू-धू कर जली कार

बख्तियारपुर/मोकामा : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बरियापुर के पास रविवार को एक कार धू-धू कर जल गयी. जानकारी के मुताबिक सिगरेट की चिनगारी से कार में आग लगी थी. देखते- ही -देखते कार जल कर खाक हो गयी. हालांकि, कार पर सवार दो लोग सकुशल बाहर निकल गये. दरअसल पटना साहिब निवासी मंटू कुमार अपनी कार […]

बख्तियारपुर/मोकामा : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बरियापुर के पास रविवार को एक कार धू-धू कर जल गयी. जानकारी के मुताबिक सिगरेट की चिनगारी से कार में आग लगी थी. देखते- ही -देखते कार जल कर खाक हो गयी. हालांकि, कार पर सवार दो लोग सकुशल बाहर निकल गये. दरअसल पटना साहिब निवासी मंटू कुमार अपनी कार से बिहारशरीफ की ओर जा रहा था.
बिट्टू कुमार ड्राइविंग कर रहा था. इस दौरान कार मालिक ने कश लगाकर सिगरेट भूलवश कार के अंदर ही फेंक दिया. अचानक आग की लपट देख कर मालिक व चालक ने आनन-फानन में कार सड़क किनारे लगा दी. वहीं, कार से बाहर भाग कर अपनी जान बचायी. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >