पटना : ‘आप पुत्रों को चरित्रवान होने की शिक्षा देने में चूक गयीं ’

जदयू की महिला प्रवक्ताओं ने पूर्व सीएम राबड़ी को लिखा पत्र पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की महिला प्रवक्ताओं ने राजद उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को खुला पत्र लिखा है. इस पत्र में प्रवक्ताओं ने उनके दोनों बेटों तेज प्रताप व तेजस्वी प्रसाद यादव के राजनीतिक व घरेलू संस्कारों पर सवाल उठाये […]

जदयू की महिला प्रवक्ताओं ने पूर्व सीएम राबड़ी को लिखा पत्र
पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की महिला प्रवक्ताओं ने राजद उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को खुला पत्र लिखा है. इस पत्र में प्रवक्ताओं ने उनके दोनों बेटों तेज प्रताप व तेजस्वी प्रसाद यादव के राजनीतिक व घरेलू संस्कारों पर सवाल उठाये हैं. प्रवक्ता अंजुम आरा, श्वेता विश्वास व डॉ भारती मेहता ने कहा कि दुर्भाग्य से आपके पुत्र तेजस्वी प्रसाद व तेज प्रताप को कम उम्र में ही दिल्ली में छेड़खानी करने की कीमत चुकानी पड़ी. एक ही दिन तीन स्थानों पर नववर्ष की पार्टियों में लड़कियों पर फब्तियां कसने और उनसे छेड़छाड़ करने के चलते अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था, परंतु आप लोगों ने अंकुश नहीं लगाया.
आप लोगों ने इन्हें राजनीतिक संस्कार भी नहीं दिये : उन्होंने कहा कि बच्चे जब युवा हो जाते हैं, तब उन पर घर के संस्कार के अलावे आसपास की गतिविधियों और संगति के संस्कार प्रभावित करने लगते हैं.
आपके दोनों पुत्र जब राजनीति में आये, तो उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद को नवरात्र के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित विधायक राजबल्लभ यादव के घर आकर पिता से मिलते देखा. इस घटना ने दोनों भाइयों की मानसिकता पर गहरा असर डाला है. घर से मिले संस्कारों के कारण ही तेजस्वी ने अपना निजी सहायक भी मणि प्रकाश यादव को बना लिया, जो अनैतिक देह व्यापार के मामले में न सिर्फ आरोपित है, बल्कि इस मामले में जेल भी जा चुका है.
प्रवक्ताओं ने कहा कि आप लोगों ने इन्हें राजनीतिक संस्कार भी नहीं दिये, चरित्रवान होने की घरेलू शिक्षा देने में भी चूक गयीं. एक महिला होने के नाते आप इन बातों को अच्छी तरह से समझ रही होंगी. आशा है कि आप पार्टी में शामिल ऐसे असामाजिक तत्वों और अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों को पार्टी से निकालेंगी व अनैतिक देह व्यापार में शामिल, जेल यात्रा किये व्यक्ति को अपने घर में प्रवेश पर रोक लगायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >