मसौढ़ी : निजी कंपनी की एजेंट ने झांसा देकर 7.26 लाख ठगे

मसौढ़ी : जहानाबाद जिला के घोसी थाना के भारथू ग्रामवासी प्रवीण कुमार की पत्नी सह विश्वामित्र इंडिया परिवार कंपनी की एजेंट ममता कुमारी द्वारा बीमा के नाम पर 17 लोगों से 7.26 लाख रुपये ठगी कर ली. धनरूआ थाने के अवधारा ग्रामवासी मिथिलेश प्रसाद समेत 17 लोगों ने प्रवीण कुमार व ममता कुमारी के खिलाफ […]

मसौढ़ी : जहानाबाद जिला के घोसी थाना के भारथू ग्रामवासी प्रवीण कुमार की पत्नी सह विश्वामित्र इंडिया परिवार कंपनी की एजेंट ममता कुमारी द्वारा बीमा के नाम पर 17 लोगों से 7.26 लाख रुपये ठगी कर ली. धनरूआ थाने के अवधारा ग्रामवासी मिथिलेश प्रसाद समेत 17 लोगों ने प्रवीण कुमार व ममता कुमारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मिथिलेश प्रसाद ने आरोप लगाया गया है कि ममता का मायके धनरूआ के अलीपुर गांव में है. बीते साल वह व उसका पति उनसे मिला और कंपनी की एजेंट होने की बात कह उनसे अपनी कंपनी से बीमा कराने का आग्रह किया. वह उसकी बातों में आ गया और 18 माह की बीमा के लिए उसे रकम दे दी. बीमा की अवधि पूरा होने पर जब उसने रकम की मांग की तो वह रकम देने से आनाकानी करने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >