मसौढ़ी : वाहन चेकिंग से नाराज युवकों ने जाम की सड़क

मसौढ़ी : पटना-गया मार्ग (एनएच-83) स्थित थाना के तिनेरी मठिया के पास शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने वाहन पकड़े जाने पर हंगामा कर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया. इधर, बाद में पुलिस ने उन्हें समझा -बुझा कर जाम खत्म कराया. शनिवार को तिनेरी मठिया के पास थाना पुलिस […]

मसौढ़ी : पटना-गया मार्ग (एनएच-83) स्थित थाना के तिनेरी मठिया के पास शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने वाहन पकड़े जाने पर हंगामा कर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया. इधर, बाद में पुलिस ने उन्हें समझा -बुझा कर जाम खत्म कराया. शनिवार को तिनेरी मठिया के पास थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी.
इस दौरान पुलिस दो पहिया वाहन को भी जब्त किया है. आरोप है कि जब युवकों ने फाइन चुकाने के लिए रसीद की मांग की तो पुलिस ने रसीद देने से इन्कार कर दिया. इसे लेकर कुछ युवकों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दिया.
इधर, मौके पर थाना से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंची और युवकों को समझा- बुझा कर जाम खत्म कराया. इस बीच थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि शनिवार को चार पहिया वाहन वहां पलटा खा गया था, जिसे बाद में वहां से हटाया गया. आवश्यक कागजात के अभाव में कुछ वाहन पकड़ जाने पर युवक अपने वाहन को छोड़ने के लिए दबाव बनाने की नीयत से हंगामा कर सड़क जाम कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >