पटना : कुख्यात मुचकुन पर 50 हजार का इनाम घोषित

पटना : बिहटा व नौबतपुर के कुख्यात अपराधियों में शामिल मुचकुन उर्फ अभिषेक पर पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है. एसएसपी मनु महाराज ने कुछ दिनों पहले उस पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा था. प्रस्ताव पर अब डीजीपी ने मुहर लगा दी है. मुचकुन कई संगीन […]

पटना : बिहटा व नौबतपुर के कुख्यात अपराधियों में शामिल मुचकुन उर्फ अभिषेक पर पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है. एसएसपी मनु महाराज ने कुछ दिनों पहले उस पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा था. प्रस्ताव पर अब डीजीपी ने मुहर लगा दी है. मुचकुन कई संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार है. इसने हाल में ही दवा व्यवसायी दीपू उर्फ प्रदीप की रंगदारी को लेकर हत्या कर दी थी. इसके गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा लेकिन यह हाथ नहीं लगा. पुलिस दबिश के बाद मुचकुन के भाई ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था. पुलिस मुचकुन के घर की कुर्की-जब्ती भी कर चुकी है.
पटना : सचिवालय थाने के रोड नंबर 23 में स्थित बीएसएनएल के गोदाम से संदिग्ध स्थिति में 12 हजार रुपये कीमत के स्क्रैप गायब हो गये. गोदाम के गार्ड का कहना है कि तीन की संख्या में अपराधी अंदर प्रवेश किये और उनके साथ मारपीट कर स्क्रैप लेकर फरार हो गये.
गार्ड से मिली जानकारी के आधार पर बीएसएनएल के अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन सचिवालय थाने को दिया है. लेकिन, इस पूरे मामले की जांच करने के लिए जब सचिवालय डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर गये, तो उन्हें पूरा मामला संदिग्ध लगा.
प्रथम दृष्टया उन्होंने जांच में यह पाया है कि सेटिंग के तहत स्क्रैप को गायब कर दिया गया है. जबकि, अन्य सामानों को छुआ तक नहीं गया है. सचिवालय डीएसपी राजेश सिंह ने बताया कि गोदाम परिसर व गोदाम का ताला टूटा हुआ नहीं पाया गया. इसके अलावा गोदाम में करीब 20 फुट ऊंची दीवार है. जिसे पार करना संभव नहीं है. इसके कारण मामला संदिग्ध लग रहा है. गार्ड से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >