BSNL गोदाम में बंदूक की नोक पर लाखों की लूट

पटना : प्रशासन के लाख मुस्तैदी के बावजूद राजधानी में अपराधियों के अंदर कानून का कोई डर नहीं दिख रह है. ताजा मामला राजधानी के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के बीएसएनएल गोदाम में देखने को मिला है. जहां, अपराधियों ने थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित बीएसएनएल गोदाम में लूट की वारदात को अंजाम दिया […]

पटना : प्रशासन के लाख मुस्तैदी के बावजूद राजधानी में अपराधियों के अंदर कानून का कोई डर नहीं दिख रह है. ताजा मामला राजधानी के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के बीएसएनएल गोदाम में देखने को मिला है. जहां, अपराधियों ने थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित बीएसएनएल गोदाम में लूट की वारदात को अंजाम दिया और फिर आराम से चलते भी बने.

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने लाखों रुपये का सामान हथियार के बल पर लूटकर फरार हो गये. अपराधियों ने मंगलवार की देर रात करीब एक बजे गार्ड को बंदूक के नोक पर बंधक बनाकर लूट-पटा किया. गोदाम के कुछ ही दूरी पर थाना होने के बावजूद बेखौफ अपराधी आराम से लूटपाट करते रहें घटना के बाद से गोदाम में कार्यरत कर्मचारियों में खौफ का माहौल व्याप्त है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस छानबीन में जुट गयी है. गोदाम से लूटे गये सामान का जायजा लिया जा रहा है. पुलिस लूटेरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >