आईएएस दीपक का निलंबन रहेगा बरकरार

पटना : छपरा के पूर्व डीएम आईएएस दीपक आनंद का निलंबन बरकरार रहेगा. राज्य निलंबन समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है. इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है. बता दें कि आईएएस दीपक आनंद को जनवरी में निलंबित किया गया था. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के […]

पटना : छपरा के पूर्व डीएम आईएएस दीपक आनंद का निलंबन बरकरार रहेगा. राज्य निलंबन समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है. इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है. बता दें कि आईएएस दीपक आनंद को जनवरी में निलंबित किया गया था. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी दीपक आनंद और उनकी पत्नी शिक्षा रानी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में कार्रवाई की गयी थी. इस संबंध में दो जनवरी को विशेष निगरानी यूनिट थाना में कांड संख्या 1/2018 दर्ज किया गया था.

निलंबन अवधि के दौरान आईएएस दीपक आनंद का मुख्यालय पटना प्रमंडल का आयुक्त कार्यालय रखा गया था. मूल रूप से सीतामढ़ी के रहने वाले दीपक आनंद के कई ठिकानों पर तीन जनवरी को निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीमों ने एक साथ रेड की थी. दीपक आनंद के सीतामढ़ी स्थित पैतृक आवास से लेकर कटिहार में उनकी पत्नी के आवास तक एजेंसियों ने छापेमारी की थी. आनंद के विरुद्ध प्रतिवेदित आरोपों के आधार पर अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए आरोप पत्र जारी करते हुए सरकार ने बचाव के लिए बयान मांगा था. 12 जुलाई को आनंद का बयान प्राप्त हुआ.
यह अभी विचाराधीन है. दीपक आनंद के जिला पदाधिकारी सारण के पद पर रहने के दौरान सबलपुर दियारा में पतंगोत्सव के अवसर पर नाव दुर्घटना हुई थी. इस मामले में भी कर्तव्यहीनता के आरोप में विभागीय कार्रवाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >