पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक का समय है. इग्नू द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कोर्स में छात्र नामांकन ले सकते हैं. (इग्नू) से डिप्लोमा, यूजी, पीजी प्रोग्राम के लिए नामांकन ले सकते हैं. एडमिशन ऑनलाइन होगा. एससी-एसटी, ट्रांजेंडर, बुनकर समुदाय की महिलाओं व बीपीएल में आनेवाले बुनकर समुदाय के लोगों का, जेल कैदियों आदि का नामांकन फीस भी माफ है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि आधारित कोर्स में पचास प्रतिशत की छूट है. शहरी बीपीएल के लोगों को भी कृषि आधारित कोर्स में पचास प्रतिशत की छूट है. इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क करना होगा और सारे डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगें.
इग्नू में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक का समय
पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक का समय है. इग्नू द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कोर्स में छात्र नामांकन ले सकते हैं. (इग्नू) से डिप्लोमा, यूजी, पीजी प्रोग्राम के लिए नामांकन ले सकते हैं. एडमिशन ऑनलाइन होगा. एससी-एसटी, ट्रांजेंडर, बुनकर समुदाय की महिलाओं व बीपीएल में […]

इग्नू में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक का समय
उनका ऑफलाइन एडमिशन लिया जायेगा. छात्र एग्रीकल्चर, कंप्यूटर, इंजीनियरिंग, फॉरेन स्टडीज, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, हेल्थ साइंस, मानविकी, जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज, सोशल वर्क, सोशल साइंस, लॉ, टूरिज्म, वोकेशनल एजुकेशन, ट्रांसलेशन स्टडीज आदि में छात्र नामांकन ले सकते हैं. इन सब के इग्नू में अलग-अलग स्कूल हैं जिनमें डिप्लोमा, यूजी, पीजी समेत कई सर्टिफिकेट कोर्स भी चलते हैं.
इग्नू की वेबसाइट पर इन क्षेत्रों के स्कूल पर जाकर क्लिक करने पर उनसे संबंधित कोर्स आ जायेंगे जिसमें वे नामांकन ले सकते हैं. जिन छात्रों को साइबर कैफे में नामांकन कराने में दिक्कत हो रही है, तो वे छात्र क्षेत्रीय कार्यालय में ऑनलाइन एडमिशन फेसिलिटेशन सेंटर में आकर निशुल्क एडमिशन करा सकते हैं.