मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : तेजस्वी यादव ने जेडीयू-बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

पटना : राजद के युवा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड को लेकर नीतीश सरकार पर आज जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने बिहार में जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गठबंधन सरकार को रावण और दुर्योधन की सरकार बताया. बिहार की […]

पटना : राजद के युवा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड को लेकर नीतीश सरकार पर आज जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने बिहार में जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गठबंधन सरकार को रावण और दुर्योधन की सरकार बताया. बिहार की कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां तो द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है, दुर्योधन कर रहा है. सीता मइया का अपहरण रावण कर रहा है. यहां तो राक्षसराज कायम हो गया है. रावण और दुर्योधन की सरकार चल रही है.

तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर आगे कहा कि आश्रय गृह में कई दवाएं और अबॉर्शन से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल किया जाता था. सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है. राज्य में कब तक नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की वारदातें होती रहेंगी?’ गौरतलब हो कि शेल्टर होम मामले की जांच नीतीश सरकार ने सीबीआई से कराने का फैसला किया है. नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य सचिव और डीजीपी को इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >