पटना : तेजस्वी यादव जन्मजात कॉरपोरेट पॉलिटिशियन हैं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के पहले जन्मजात कॉरपोरेट पॉलिटिशियन हैं. जन्म से ही सोने की चम्मच से भोजन करने वाले राजद नेता खुद को गरीब का बेटा बताते हैं. उनके नाम से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कितनी जमीन […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के पहले जन्मजात कॉरपोरेट पॉलिटिशियन हैं. जन्म से ही सोने की चम्मच से भोजन करने वाले राजद नेता खुद को गरीब का बेटा बताते हैं.
उनके नाम से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कितनी जमीन की रजिस्ट्री करा रखी है इसका भी लेखा जोखा नहीं होगा. जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह तो हैरत की बात है कि तेजस्वी को किसानों की फिक्र हो रही है.
15 वर्षों में लालू परिवार ने बिहार में कृषि की आधारभूत संरचना को ध्वस्त कर दिया. किसान राज्य से बाहर पलायन को मजबूर हो गये. शासन में रहते हुए लालू परिवार ने केवल अपनी फिक्र की. आज वह किसानों के लिए सूखे पर चिंता जता कर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.
किसानों की चिंता कैसे की जाती है इसका उदाहरण राज्य की जनता देख रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूखे की स्थिति को देखते ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर डीजल अनुदान बढ़ाने का निर्णय लिया. सूखे और किसानों पर तेजस्वी की राजनीति नहीं चमकी तो सियासी रोटी सेंकने मुजफ्फरपुर चले गये. जिस घटना पर सरकार लगातार एक्शन में है. पुलिस लगातार जांच के साथ कार्रवाई कर दोषियों को पकड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >