गोरखपुर-देवघर के बीच चलेगी श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन

पटना : श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. इस भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मुंगेर-सुल्तानगंज के रास्ते गोरखपुर व देवघर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 05010/05009 गोरखपुर-देवघर-गोरखपुर मेला स्पेशल का परिचालन 27 जुलाई से 26 अगस्त […]

पटना : श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. इस भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मुंगेर-सुल्तानगंज के रास्ते गोरखपुर व देवघर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 05010/05009 गोरखपुर-देवघर-गोरखपुर मेला स्पेशल का परिचालन 27 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रतिदिन सुनिश्चित किया गया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05010 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल गोरखपुर से 27 जुलाई से 25 अगस्त तक प्रत्येक दिन रात्रि 8:00 बजे चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 05009 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 28 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक दिन देवघर से शाम 6:10 बजे चलेगी.
यह ट्रेन अप व डाउन में चौरी-चौरा, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सीवान, एकमा, छपरा, छपरा ग्रामीण, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, महनार रोड, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीन नगर, विद्यापति नगर, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, साहेबपुर कमाल, मुंगेर, रतनपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बारा हाट, बांका स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 13 डिब्बों का समायोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >