पटना : मां की मौत के बाद अंतिम दर्शन के लिए कदमकुआं अपने घर पहुंचे छोटे भाई और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले सगे भाईयों पर पुलिस हाथ नहीं डाल रही है.
घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है. जबकि घायल बाल्मिकी प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है. उसके सिर में कई जगह गंभीर चोट आयी है. उसका इलाज जारी है. बाल्मिकी प्रसाद की पत्नी आशा साव का आरोप है कि पुलिस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है. उसने पुलिस पदाधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगायी है.
दरअसल बोरिंग रोड में मोंटेश्वरी लेन में मकान नंबर 25 में अपने पति के साथ रहने वाली आशा साव का कहना है कि 19 जुलाई उसकी सास की मौत हो गयी थी. अंतिम दर्शन के लिए पति, पत्नी और बच्ची के साथ यह लोग पुराने घर कदमकुआं के पृथ्वी सिंह मार्केंट देव नारायण अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 403 में पहुंचे थे. इस दौरान इनके साथ मारपीट की गयी. बाल्मिकी प्रसाद पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया गया. इसमें उसके सिर पर कई जगह गंभीर चोट है.
बच्ची को भी धक्का देकर गिरा दिया गया था. इस मामले में आशा साव ने जेठ श्रवण कुमार, ध्रुव कुमार, इंद्रदीप कुमार, सुमित भगत, सुनीता देवी और अन्य अज्ञात के खिलाफ कदमकुआं थाने में केस दर्ज कराया है.
