पटना : स्मार्ट सिटी में भूमिगत होगा विद्युत केबल, सर्वे का काम पूरा

पटना : स्मार्ट सिटी में विद्युत केबल भूमिगत होगा. इसके सर्वे का काम पूरा हो गया है. गांधी मैदान से फ्रेजर रोड होते हुए पटना जंक्शन और वहां से न्यू मार्केट, जीपीओ गोलंबर होते हुए आर ब्लॉक चौराहा, वीरचंद पटेल पथ, मंदिरी नाला और बांकीपुर दानापुर रोड होते हुए वापस गांधी मैदान तक पूरे स्मार्ट […]

पटना : स्मार्ट सिटी में विद्युत केबल भूमिगत होगा. इसके सर्वे का काम पूरा हो गया है. गांधी मैदान से फ्रेजर रोड होते हुए पटना जंक्शन और वहां से न्यू मार्केट, जीपीओ गोलंबर होते हुए आर ब्लॉक चौराहा, वीरचंद पटेल पथ, मंदिरी नाला और बांकीपुर दानापुर रोड होते हुए वापस गांधी मैदान तक पूरे स्मार्ट सिटी सर्किल की विद्युत व्यवस्था अंडर ग्राउंड होगी.
इसके लिए हटाये जाने वाले पोल की गणना पूरी कर ली गयी है. साथ ही, डक्ट के निर्माण की रूपरेखा को भी ग्राउंड सर्वे के द्वारा अंतिम रूप दिया गया है. जल्द ही पेसू इसकी पूरी रिपोर्ट स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े वरीय अधिकारियों को सौंपेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >