पटना : तीसरी आंख की निगरानी में होगी आईटीआई की परीक्षा

पटना : आईटीआई की परीक्षा अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी. 24 जुलाई से शुरू हो रही परीक्षा की वीडियोग्राफी भी होगी. शुक्रवार को श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की होने वाली परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक के दौरान यह बात कही. बैठक में विभाग के प्रधान सचिव […]

पटना : आईटीआई की परीक्षा अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी. 24 जुलाई से शुरू हो रही परीक्षा की वीडियोग्राफी भी होगी. शुक्रवार को श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की होने वाली परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक के दौरान यह बात कही.
बैठक में विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, धर्मेंद्र सिंह एवं परीक्षा से जुड़े हुए अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में मंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षा के लिए स्वच्छ छवि के केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक का चयन किया जाये. पिछली परीक्षा में जो आरोपित रहे हैं उन्हें परीक्षा संबंधी कार्य में न लगाया जाये. जिन पदाधिकारी या संबंधी का निजी आईटीआई है उन्हें भी परीक्षा कार्य से अलग रखा जाये.
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को विशेष निर्देश
परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए विभाग से निर्देशिका जारी की गयी है जिसका पूरी तरह से पालन होगा. निर्देशिका जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिया जायेगा, ताकि वे भी अपने स्तर से परीक्षा संचालन की समीक्षा कर सकें एवं कानून व्यवस्था को बनाये रख सकें.
मंत्री ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हॉल में सीसीटीवी एवं परीक्षा शुरू होने से लेकर अंत तक की प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया. परीक्षा अवधि में किसी तरह की सहायता या अनियमितता की सूचना हेतु विभाग स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस केंद्र दूरभाष संख्या–0612–2531162 है. ई-मेल से भी लोग शिकायत कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >