पटना : ग्रामीण सड़कें होंगी चौड़ी, आवागमन में सुविधा

पटना : राज्य के ग्रामीण सड़कें भी जल्द चौड़ी होगी. ग्रामीण कार्य विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है. जल्द ही इसके लिए सर्वे का काम शुरू होगा. मोटे अनुमान के अनुसार करीब 12 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें चौड़ी होगी. पौने चार मीटर वाली सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जायेगी. ग्रामीण […]

पटना : राज्य के ग्रामीण सड़कें भी जल्द चौड़ी होगी. ग्रामीण कार्य विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है. जल्द ही इसके लिए सर्वे का काम शुरू होगा. मोटे अनुमान के अनुसार करीब 12 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें चौड़ी होगी. पौने चार मीटर वाली सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जायेगी.
ग्रामीण कार्य विभाग की 1.29 लाख किलोमीटर सड़क में से 45 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 45 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण हो चुका है. पीएमजीएसवाई कोर नेटवर्क में शामिल सभी सड़कों को स्वीकृत कर दिया गया है. पीएमजीएसवाई फेज दो के तहत सड़कें चौड़ी होगी. इस पर होनेवाला खर्च केंद्र व राज्य सरकार तय फाॅर्मूले के अनुसार करेगा. चौड़ी की जानेवाली सड़कें पांच किलोमीटर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >