पटना : असामाजिक तत्वों ने की छात्रों से की मारपीट और फायरिंग

बीडी कॉलेज : छह नामजद और कई अन्य अज्ञात पर गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज पटना : गर्दनीबाग थाने के यारपुर बीडी कॉलेज में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों द्वारा छात्रों से मारपीट के कारण कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि छात्रों ने भी असामाजिक तत्वों को खदेड़ा, तो असामाजिक तत्व फायरिंग करते […]

बीडी कॉलेज : छह नामजद और कई अन्य अज्ञात पर गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज
पटना : गर्दनीबाग थाने के यारपुर बीडी कॉलेज में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों द्वारा छात्रों से मारपीट के कारण कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि छात्रों ने भी असामाजिक तत्वों को खदेड़ा, तो असामाजिक तत्व फायरिंग करते हुए भाग निकले
इस घटना के बाद कॉलेज में छात्रों के बीच तनाव व्याप्त हो गया था. इस संबंध में छात्रों के बयान के आधार पर यारपुर राजपूताना इलाके के आर्यन, विकास समेत आधा दर्जन असामाजिक तत्वों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडी कॉलेज के प्राचार्य संजय सिंह ने पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से कॉलेज परिसर में एक सेक्शन फोर्स की तैनाती करने की मांग की है.
कॉलेज के अंदर व बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में रजिस्ट्रेशन कार्य चल रहा है. यारपुर राजपूताना इलाके के युवक हमेशा कॉलेज के अंदर व बाहर जमावड़ा लगाये रहते हैं. छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं. इस संबंध में पुलिस को पहले ही जानकारी दी जा चुकी है. गुरुवार को भी बाहरी युवकों ने कॉलेज परिसर में बदमाशी की थी जिसका विरोध कॉलेज के छात्रों ने किया था. इसी मामले को लेकर बाहरी युवक काफी संख्या में पहुंचे और छात्रों के साथ मारपीट करने लगे. छात्रों ने इसका विरोध किया तो वे लोग फायरिंग कर भाग गये.
गुरुवार को हुआ था विवाद और शुक्रवार को बदला लेने पहुंचे थे बाहरी युवक : जानकारी के मुताबिक बीडी कॉलेज से कुछ दूरी पर ही यारपुर राजपूताना मुहल्ला है. यहां के युवक हमेशा कॉलेज के छात्रों के साथ बदतमीजी और छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देते रहे हैं. कॉलेज आने के लिए किसी भी छात्र या छात्रा को उसी मुहल्ले के रास्ते से आना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >