ट्रेन के गार्ड अब दिखेंगे स्मार्ट हाथ में टैबलेट और ट्रॉली बैग

पटना : ट्रेनों के गार्ड अब स्मार्ट दिखेंगे. वे अपने हाथ में अब टैबलेट और ट्रॉली बैग लेकर चलेंगे. पहले चरण में इसे सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के गार्डों को दिया जायेगा. इसकी शुरुआत पूमरे के समस्तीपुर रेल मंडल में कर दी गयी है. नयी व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें पोर्टर के मदद […]

पटना : ट्रेनों के गार्ड अब स्मार्ट दिखेंगे. वे अपने हाथ में अब टैबलेट और ट्रॉली बैग लेकर चलेंगे. पहले चरण में इसे सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के गार्डों को दिया जायेगा. इसकी शुरुआत पूमरे के समस्तीपुर रेल मंडल में कर दी गयी है. नयी व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें पोर्टर के मदद की जरूरत नहीं होगी. वे खुद अपना बैग लेकर चल सकेंगे.

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अभी तक ट्रेन के गार्ड बक्सा लेकर चलते थे. इससे उन्हें काफी परेशानी होती थी. बक्सा को उतारने-चढ़ाने के लिए पोर्टर की मदद लेनी पड़ती थी. अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही इस बक्सा व्यवस्था को हटाने की तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली है. इसी के तहत पहला ट्रॉली बैग और टैबलेट हमसफर एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे गार्ड एनके लाल को समस्तीपुर मंडल में दिया गया.
क्या होगा ट्रॉली बैग में
पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गार्ड के ट्रॉली बैग में हौज पाइप, प्रेशर गेज, टॉर्च, टेल लैंप, वॉकी-टॉकी, झंडी सहित फर्स्ट एड के सामान भी होंगे. गार्ड को दिये जाने वाले बक्से में पहले रेलवे मैनुअल संबंधी किताब होती थी. अब उन सभी का सॉफ्ट कॉपी टैबलेट में डाउनलोड कर गार्ड को यह टैबलेट दिया जायेगा. जरूरत के अनुसार वे इसे देख और प्रयोग में ला सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >