सीट के विवाद ट्रेन से खींच कर युवक को मारी गोली

बख्तियारपुर/मोकामा : मोकामा शटल में सीट के विवाद में 25 वर्षीय सोनू कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया गया. बख्तियारपुर रेल थाने के चंपापुर हॉल्ट पर गुरुवार की रात यह घटना हुई. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बख्तियारपुर के […]

बख्तियारपुर/मोकामा : मोकामा शटल में सीट के विवाद में 25 वर्षीय सोनू कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया गया. बख्तियारपुर रेल थाने के चंपापुर हॉल्ट पर गुरुवार की रात यह घटना हुई. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बख्तियारपुर के रबाइच गांव निवासी सोनू पटना में मजदूरी करता है. वह शाम में काम निबटा कर घर लौट रहा था.
इस दौरान मोकामा शटल सवारी गाड़ी में सवार हो गया. खुसरूपुर स्टेशन के पास ट्रेन में दो-तीन युवक सवार हुए. वहीं, सीट पर बैठने को लेकर उससे विवाद करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया. चंपापुर हॉल्ट के पास ट्रेन के रुकते ही बदमाशों ने सोनू को खींच कर ट्रेन से नीचे उतार लिया.
वहीं, एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी. गोली सोनू के हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगा. यह देख कर सभी बदमाश मौके से फरार हो गये. सूचना पाकर बख्तियारपुर जीआरपी ने पहुंच कर युवक का बयान दर्ज किया. इस संबंध में रेल थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है. गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान में पुलिस जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >