फुलवारीशरीफ में डीडीसी के घर चोरी

फुलवारीशरीफ : अरवल के डीडीसी राजेश कुमार के फुलवारीशरीफ के मित्रमंडल कॉलोनी स्थित घर में चोरी की वारदात ने पुलिसिया गश्ती की पोल खोल दी है. करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी की बात कही जा रही है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस […]

फुलवारीशरीफ : अरवल के डीडीसी राजेश कुमार के फुलवारीशरीफ के मित्रमंडल कॉलोनी स्थित घर में चोरी की वारदात ने पुलिसिया गश्ती की पोल खोल दी है. करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी की बात कही जा रही है.
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य एकत्रित कर ले गयी. चोर घर की खिड़की उखाड़ कर कमरे में दाखिल होकर कीमती साड़ियां, पत्नी और बेटी के जेवरात और नकद आठ हजार चुरा ले भागे. अधिकारी की बेटी बाहर में रहती हैं. बेटी के आने के बाद ही कितने के सामान चोरी हुई है यह सही-सही पता चल पायेगा. डीडीसी राजेश कुमार वार्ड पार्षद नवल किशोर नय्यर के भाई भी लगते हैं.
इससे पहले भी मित्रमंडल कॉलोनी में पूर्व सांसद साधु यादव के घर भी लाखों की भीषण चोरी की वारदात हो चुकी है. इसके आलावा कई घरों में चोरों ने अपना हाथ साफ किया है. राजेश कुमार इससे पहले छपरा में लोक शिकायत में एडीएम के पद पर तैनात थे. वे हाल ही में अरवल के डीडीसी बनाये गये हैं.
उन्होंने बताया कि वे ड्यूटी पर थे. घर में उनकी पत्नी और अन्य परिवार के अन्य सदस्य थे. मंगलवार की रात चोर उनके घर दाखिल होकर कमरे में रखा आठ हजार नकद , कीमती साड़ियां , कपड़े , चांदी का पायल और अन्य कीमती सामान चुरा ले भागे. अधिकारी के मुताबिक करीब एक लाख का सामान चोरी गया है. सुबह जब पत्नी ने बेटी के कमरे की खिड़की उखड़ी देखी तब चोरी का पता चला. बेटी बाहर में पढ़ाई करती है जिससे उसका कमरा खाली था. कमरा में सारा सामान बिखड़ा पड़ा था.
डीडीसी ने बताया की स्थानीय पुलिस टीम आयी थी और जां के दौरान फ्रिंगर प्रिंट आदि ले गयी है. थानेदार अजीत कुमार ने बताया की चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >