सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचाएं जानकारी : राय

पटना. प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आईटी, सोशल मीडिया एवं मीडिया सेल की कार्यशाला प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें. किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सोशल […]

पटना. प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आईटी, सोशल मीडिया एवं मीडिया सेल की कार्यशाला प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें.
किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएं. किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नमो एप डाउनलोड करने की अपील की. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि खेती की तकनीक और लाभ की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >