पटना : कई सालों से अपनी ड्यूटी से गायब करीब 200 डाक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है. विभाग ने इनसे 15 दिन के भीतर जबाव मांगा है. विभाग इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का मन बना रहा है. होगी. ये डाक्टर सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक के हैं.
करीब दौ सौ डाक्टर बिना किसी सूचना के कई साल से गायब हैं. ने तो विभाग के पास और न ही स्वास्थ्य समिति के इनका कोई आवेदन भी नहीं है. बताया जाता है कि अधिकतर डॉक्टरों की बहाली दो साल पूर्व हुई थी.
दो साल पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने बीपीएससी द्वारा करीब 2200 डाक्टरों की बहाली हुई थी. इनमें करीब 800 डॉक्टर ज्वॉइन ही नहीं किए. कई ने दूसरी जगह अपनी सेवा दे दी. कई निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं. राज्य में स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत 11,373 डॉक्टरों के पद सृजित हैं.
