पटना: 4 भवन में 7 मतदान केंद्र तीन हजार डालेंगे वोट

पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के पांच हलकों में होने वाले चुनाव को लेकर अनुमंडल प्रशासन मुस्तैद है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चार भवनों में सात मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें 3193 वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. चुनाव मैदान में पांचों हलका में 22 प्रत्याशी हैं. […]

पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के पांच हलकों में होने वाले चुनाव को लेकर अनुमंडल प्रशासन मुस्तैद है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चार भवनों में सात मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें 3193 वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. चुनाव मैदान में पांचों हलका में 22 प्रत्याशी हैं.
एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि हलका संख्या एक व हलका संख्या तीन में दो-दो मतदान केंद्र होगा. हलका संख्या एक में गुरु गोबिंद सिंह बालिका हाई स्कूल में दो केंद्र है, इसमें उत्तरी व दक्षिणी भाग में वोटर अधिक होने की स्थिति में केंद्र बनाया गया है. हलका संख्या दो में बालिका उच्च विद्यालय बांकीपुर में मतदान केंद्र बनाया गया है.
इसी प्रकार हलका संख्या तीन के लिए राजकीय बालिका उच्च विद्यालय गर्दनीबाग में उत्तरी व दक्षिणी भाग में दो मतदान केंद्र होगा. वहीं उत्तर बिहार व दक्षिण बिहार के लिए राजकीय कन्या इंटरस्तरीय विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है.
इन केंद्रों पर 13 जुलाई को पांचों हलका के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे. इधर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से पांच हलका में कराये जा रहे चुनाव को लेकर सियासी हलचल भी बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >