महिला को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, दो आरोपित

पुलिस में शिकायत करने पर दी थी जान से मारने की धमकी पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन बच्चों की मां ने पड़ोस के दो लोगों पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने व जान से मारने धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला […]

पुलिस में शिकायत करने पर दी थी जान से मारने की धमकी

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन बच्चों की मां ने पड़ोस के दो लोगों पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने व जान से मारने धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है. वहीं, शनिवार को पीड़ित महिला की चिकित्सकीय जांच श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में करायी गयी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दिये आवेदन में कहा है कि घर में वह बच्चों ने साथ अकेली थी. पति भी घर से बाहर थे.
ऐसे में दोपहर दो बजे घर में घर में बच्चों के साथ अकेला होने की जानकारी पाकर बसंत महतो व अशोक कुमार आ गये. इन लोगों ने बच्चों व मुझे अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया. फिर मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस कर गलत कार्य को अंजाम दिया. महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उसने घटना का विरोध किया, तो इन लोगों ने मारपीट करते हुए धमकी दी कि किसी को जानकारी दी तो जान मार देंगे.
हालांकि, बाद में महिला ने इसकी शिकायत थाना में की. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच- पड़ताल की जा रही है.
घर में घुस कर लड़की से रेप की कोशिश, केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >