पटना सिटी : मालसलामी थाने की पुलिस ने गुरुवार को मकान में गेसिंग कूपन व जुआ खेलने की सूचना के बाद जब मौके पर पहुंची, तो छापेमारी में उसने मकान से बम बनाने के सामान, बारूद व शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष प्रेम कुमार चौहान ने बताया कि जलकद्दर बाग मुहल्ले में गेसिंग कूपन व जुआ खेलने की खबर मिली थी.
इसके बाद पुलिस टीम ने जब वहां छापेमारी की, तो गेसिंबाज नहीं मिले, पर मकान में तलाशी के दरम्यान बम बनाने की विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी. साथ ही अंग्रेजी शराब की छोटी 24 व बड़ी 29 बोतलें बरामद की गयीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोष उर्फ छोटू के उक्त मकान को सील कर दिया गया है.
