पटना : तेज प्रताप यादव हीरो बनने चले हैं. चंद रोज पहले नाराज होकर पार्टी में ‘तांडव’ करने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे अब वह रुपहले पर्दे पर तांडव करेंगे. भाई के लिए सियासी विरासत छोड़कर द्वारिका जाने की बात करने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हिंदी फिल्म बना रहे हैं. यह फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी. अभी वह मुंबई में ही हैं. वहां लालू प्रसाद का इलाज भी चल रहा है.
तेज प्रताप चले हीरो बनने दिखेंगे रुद्र के अवतार में
पटना : तेज प्रताप यादव हीरो बनने चले हैं. चंद रोज पहले नाराज होकर पार्टी में ‘तांडव’ करने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे अब वह रुपहले पर्दे पर तांडव करेंगे. भाई के लिए सियासी विरासत छोड़कर द्वारिका जाने की बात करने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हिंदी फिल्म बना रहे हैं. यह फिल्म […]

तेज प्रताप ने बुधवार को अपनी फिल्म ‘रुद्रा द अवतार’ का पोस्टर शेयर किया. वह फिल्म में लीड रोल में नजर आयेंगे.
उन्होंने ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है. साथ ही इस फिल्म से जुड़ी फोटो भी पोस्ट की है. उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपना डीपी भी फिल्म के एक सीन को बनाया है. इसमें वह बालकनी से समुद्र को निहार रहे हैं. दूसरे पोस्टर में वह मखमली घास पर लेटे हुए हैं.
महुआ से
तेज प्रताप चले…
विधायक हैं तेज प्रताप 27 साल के तेज प्रताप यादव 2015 में महुआ सीट से विधानसभा सदस्य चुने गये. संस्कृति एवं कला में उनकी गहरी रुचि है. वह राजनीति से अधिक इसी क्षेत्र की गतिविधियों से चर्चित रहते हैं. स्टेज पर बांसुरी और शंख बजाकर वह सुर्खियों में छा गये थे. तेज प्रताप 12वीं पास हैं.
मजाक भी उड़ रहा पब्लिसिटी भी मिल रही
फिल्म ‘रुद्रा द अवतार’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहा है. कोई इसकी तारीफ के कसीदे गढ़ रहा है तो कोई निगेटिव कमेंट कर रहा है. ट्विटर पर फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें लिखे अंग्रेजी के एक शब्द की स्पेलिंग ‘Comming Soon’ है. तेज प्रताप के फॉलोअर सुनील
राजा
मजाक भी उड़…
@fab_sunil कमेंट करते हैं ‘चारा चोरी पर भी फिल्म बनेगी!’. @chitranjans21 ने पोस्टर को लेकर लिखा है- ये सब तो ठीक है यादव जी, लेकिन अपने भाइयों में आप मैट्रिक पास नेता हैं. कम से कम ‘Comming Soon’ की जगह ‘Coming Soon’ तो करवा देते. @gsarswat10 ने चुटकी लेते हैं कि ‘लालू के अगले घोटाले की सजा भी आनी comming है.