मनेर के सौरभ कुमार को िमला आठवां स्थान, जिलों में पटना 16वें नंबर पर
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने इस वर्ष आयोजित मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की मंगलवार को घोषणा कर दी. इसमें 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.
इस बार का रिजल्ट पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा है. पिछले वर्ष (2017) की तुलना में इस बार रिजल्ट में 18.77 प्रतिशत वृद्धि हुई है. ओवरऑल रिजल्ट में इस बार भी छात्राओं से छात्र आगे रहे हैं. लेकिन, टॉप-10 की सूची में शीर्ष तीन स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है.
जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा प्रेरणा राज (भागलपुर की निवासी) ने टॉप किया है. उन्होंने कुल 500 में से 457 यानी 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं. इसी विद्यालय की प्रज्ञा व शिखा कुमारी 454 अंकों के साथ संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर हैं, जबकि अन्नु प्रिया कुमारी 452 अंकों के साथ थर्ड टॉपर हैं.
इस बार भी छात्र रहे आगे : टॉप-10 सूची में छात्राओं ने शीर्ष स्थान तो पाया है, लेकिन इस सूची में स्थान पानेवालों में छात्रों की संख्या अधिक है. सूची में 9 छात्राओं व 14 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है. वहीं राज्य भर में छात्र व छात्राओं के पास प्रतिशत को देखा जाये, तो छात्रों का रिजल्ट बेहतर रहा है. 75.46 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं, जबकि 62.25 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता पायी है. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष छात्रों का पास प्रतिशत 51.37 और छात्राओं का 49.69 रहा था.
टॉप तीन स्थानों पर लड़कियों ने जमाया कब्जा, चारों सिमुलतला स्कूल की छात्राएं
स्क्रूटनी व कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कल से
पटना : मैिट्रक का रिजल्ट जारी करने के साथ ही बिहार बोर्ड ने स्क्रूटनी व कंपार्टमेंटल परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि स्क्रूटनी व कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 28 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. प्राप्तांक से असंतुष्ट विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं जुलाई में कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, जिसका रिजल्ट अगस्त में घोषित किया जायेगा, ताकि इंटरमीडिएट में दाखिला लेने में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो.
टॉप-10 में 23 परीक्षार्थी
प्रेरणा राज (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
प्रज्ञा (सिमुलतला आवासीय
स्कूल, जमुई)
शिखा कुमारी (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
अन्नुप्रिया कुमारी (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
प्रियांशु राज (सेंट जेवियर्स हाईस्कूल जगदीशपुर, भोजपुर)
मनीष कुमार (हाईस्कूल हुलासगंज, जहानाबाद)
समीर कुमार (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
खुशबू कुमारी (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
नेहा कुमारी (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
सोनम कुमारी (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
मनीष कुमार (एसएन हाईस्कूल, बहेरी, दरभंगा)
सुप्रभात कुमार (हाईस्कूल
जेठौर, बांका)
फुले कांत रंजन (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
यशवंत राज (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
सौरभ कुमार (प्रकाश सिंह हाईस्कूल, मनेर, पटना)
अंजलि कुमारी (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
अनुपमा कुमारी (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
अभिषेक कुमार (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
अंकित कुमार (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
सुभाष कुमार (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई)
मो. अफताब अली एसबी हाईस्कूल, सकरा, मुजफ्फरपुर
तनुज कुमार मंगलम (सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई
दीपक कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, वारा पांडेय भाट्टा, नवादा
गायब कॉपी के मामले में प्राचार्य भेजे गये जेल
गोपालगंज : एसएस बालिका प्लस टू स्कूल के मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की मूल्यांकित 42,400 कॉपियों के गायब होने के मामले में स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. प्रशासन और एसआईटी के अनुसंधान में प्रथमदृष्टया प्राचार्य की संलिप्तता पायी गयी है.
रिजल्ट आने से पहले प्राचार्य को सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के रडार पर इस स्कूल के कई कर्मी और शिक्षक हैं.
