पटना : उपेंद्र कुशवाहा चार साल से उपेक्षित : तेजस्वी यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को चार साल से उपेक्षित किया जा रहा है. कुशवाहा बड़े सामाजिक समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उस वर्ग से किसी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया. दूसरी तरफ केंद्र सरकार में एक जाति के एक दर्जन से ज्यादा कैबिनेट मंत्री हैं. उपेंद्र […]

तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को चार साल से उपेक्षित किया जा रहा है. कुशवाहा बड़े सामाजिक समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उस वर्ग से किसी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया.
दूसरी तरफ केंद्र सरकार में एक जाति के एक दर्जन से ज्यादा कैबिनेट मंत्री हैं. उपेंद्र कुशवाहा सामाजिक न्याय की धारा से आते हैं, इसलिए उन्हें गोडसे- गोलवलकर और गांधी-आंबेडकर की दो धाराओं में से एक को चुनना होगा. हम उनको महागठबंधन में शामिल होने का न्योता देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >