बिहार में शराब की तस्करी रोकेंगे तेलंगाना के ट्रेंड कुत्ते, जानें... किन-किन क्षेत्रों में भेजने की है तैयारी

पटना: बिहार में शराब का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की तेलंगाना से 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्ते को लाने की योजना है, जो सूंघ कर शराब का पता लगायेंगे. बिहार के अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईडी) के अपर पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि तेलंगाना […]

पटना: बिहार में शराब का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की तेलंगाना से 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्ते को लाने की योजना है, जो सूंघ कर शराब का पता लगायेंगे. बिहार के अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईडी) के अपर पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि तेलंगाना के एकीकृत खुफिया प्रशिक्षण अकादमी (आईआईटीए) में 20 ऐसे पिल्लों को प्रशिक्षित करवाकर बिहार लाया जायेगा जो शराब के अवैध भंडारण को सूंघकर पता लगा लेंगे.

विनय कुमार ने कहा कि विस्फोटकों को सूंघकर उनकी पहचान किये जाने के तर्ज पर शराब के भंडारण को सूंघकर पता लगा सकने वाले कुत्ते तैयार किये जाने के लिए सेना के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों से भी संपर्क साधा गया, पर ऐसे कुत्ते उपलब्ध नहीं हो पाये. उन्होंने बताया कि शराब की गंध को सूंघकर पहचान कर पाने वाले ऐसे 20 प्रशिक्षित कुत्तों को​ बिहार के चारों पुलिस जोन पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में वितरित किया जायेगा. विनय कुमार ने बताया कि अगर यह शुरुआती परियोजना सफल होती है तो तेलंगाना से और भी ऐसे कुत्ते मंगाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >