राज्य सरकार ने मल्लाह, निषाद व नोनिया जातियों को एसटी में शामिल करने की अनुशंसा केंद्र को भेजी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार ने मल्लाह, निषाद (बिंद, बेलदार, चांय, तीयर, खुलवट, सुरहिया, गोढ़ी, वनपर, केवट) और नोनिया जाति को अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित करने की अनुशंसा इथनोग्राफिक अध्ययन रिपोर्ट के साथ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को भेजा है. राज्य सरकार ने वर्ष 2015 में भी केंद्रीय जनजातीयकार्य मंत्रालय […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार ने मल्लाह, निषाद (बिंद, बेलदार, चांय, तीयर, खुलवट, सुरहिया, गोढ़ी, वनपर, केवट) और नोनिया जाति को अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित करने की अनुशंसा इथनोग्राफिक अध्ययन रिपोर्ट के साथ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को भेजा है. राज्य सरकार ने वर्ष 2015 में भी केंद्रीय जनजातीयकार्य मंत्रालय को इन जातियों को अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित करने के लिए अनुशंसा भेजी थी.

तब केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार से इन जातियों का इथनोग्राफिक अध्ययन करा कर रिपोर्ट के साथ अनुशंसा भेजने को कहा था. केंद्र के कहने पर राज्य सरकार ने अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान से इन जातियों के संबंध में इथनोग्राफिक अध्ययन कराया था. संस्थान ने इथनोग्राफिक अध्ययन कर अनुकूल रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >