बंगला, परिवार व प्रॉपर्टी के लिए विपक्षी एकता की पैकेजिंग : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि समाजवाद और दलितों के नाम पर राजनीति कर उत्तर प्रदेश को लूटने वाले लोग अपने-अपने सरकारी बंगले बचाने के लिए एक तरफ सुप्रीम कोर्ट से राहत मांग रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिल्ली में बंगला पाने के लिए लोकसभा का चुनाव लड़ने का […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि समाजवाद और दलितों के नाम पर राजनीति कर उत्तर प्रदेश को लूटने वाले लोग अपने-अपने सरकारी बंगले बचाने के लिए एक तरफ सुप्रीम कोर्ट से राहत मांग रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिल्ली में बंगला पाने के लिए लोकसभा का चुनाव लड़ने का एलान कर रहे हैं.
बिहार में कुछ लोग बंगला मोह में हाईकोर्ट से गुहार लगा रहे हैं. बंगला, परिवार और प्राॅपर्टी बचाने के लिए विपक्षी एकता की पैकेजिंग की जा रही है.
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के शपथ ग्रहण के सप्ताह भर बाद भी कांग्रेस-जेडीएस के बीच विभागों के बंटवारे का झगड़ा सुलझ नहीं पाया. क्या अब 24 घंटे में विभागों का बंटवारे कराने के लिए भी वे सुप्रीम कोर्ट जायेंगे. मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने मुद्रा योजना के जरिये 12 करोड़ परिवारों को रोजगार शुरू करने में मदद की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >