पटना में तैनात दारोगा के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पटना / कटिहार : पटना में तैनात दारोगा शिवशंकर यादव के 25 वर्षीय बेटे विजय कुमार यादव को रविवार की देर रात अपराधियों ने गोली मार कर फरार हो गये. घायल युवक को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर […]

पटना / कटिहार : पटना में तैनात दारोगा शिवशंकर यादव के 25 वर्षीय बेटे विजय कुमार यादव को रविवार की देर रात अपराधियों ने गोली मार कर फरार हो गये. घायल युवक को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया. घायल विजय की मां भी पुलिस विभाग में कार्यरत है.

जानकारी के मुताबिक, सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया पीएनटी चौक पर डॉ भवानी के घर के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार कर फरार हो गये. बरमसिया पीएनटी चौक निवासी विजय कुमार यादव (25) अपने घर से मिरचाईबाड़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जबड़े में गोली लगने से विजय कुमार यादव लहूलुहान होकर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे लोगों ने विजय के परिजनों को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है. घायल विजय के पिता शिवशंकर यादव पटना में दारोगा हैं. वहीं, विजय की मां भी पुलिस विभाग में हैं. घटना के संबंध में सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >