बिहार : औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में चुनाव आज

पटना : औरंगाबाद जिला व्यवहार न्यायालय में बार काउंसिल का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जायेगा. निष्पक्ष चुनाव की देखरेख के लिए ऑब्जर्वर जस्टिस सीएम प्रसाद, को-आॅब्जर्वर द्विवेदी सुरेंद्र, निर्भय कुमार सिंह एवं मनोज कुमार झा की भी तैनाती औरंगाबाद में की गयी है. चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की भी […]

पटना : औरंगाबाद जिला व्यवहार न्यायालय में बार काउंसिल का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जायेगा. निष्पक्ष चुनाव की देखरेख के लिए ऑब्जर्वर जस्टिस सीएम प्रसाद, को-आॅब्जर्वर द्विवेदी सुरेंद्र, निर्भय कुमार सिंह एवं मनोज कुमार झा की भी तैनाती औरंगाबाद में की गयी है.
चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था की गयी है. बिहार राज्य बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिए गत 27 मार्च को विभिन्न व्यवहार न्यायालयों समेत पटना हाईकोर्ट में चुनाव हुआ था. रामनवमी के बाद औरंगाबाद में उपजे सामाजिक विवाद के बाद यहां बिहार राज्य बार काउंसिल का चुनाव नहीं हो सका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >