बिहार : बेतिया की 33 कंपनियां आयीं कार्रवाई की जद में, कॉरपोरेट मंत्रालय ने दिया कार्रवाई का निर्देश

बेतिया : कंपनी एक्ट के तहत निबंधन करा कर अपना व्यवसाय चला रही जिले की 33 वित्तीय कंपनियां अब कार्रवाई की जद में आ गयी हैं. इन कंपनियों का कार्य संदिग्ध पाया गया है. इस मामले में भारत सरकार के काॅरपोरेट मंत्रालय ने डीएम को पत्र भेज इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है. जानकारी […]

बेतिया : कंपनी एक्ट के तहत निबंधन करा कर अपना व्यवसाय चला रही जिले की 33 वित्तीय कंपनियां अब कार्रवाई की जद में आ गयी हैं. इन कंपनियों का कार्य संदिग्ध पाया गया है. इस मामले में भारत सरकार के काॅरपोरेट मंत्रालय ने डीएम को पत्र भेज इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है.
जानकारी के अनुसार, इन कंपनियों ने भारत सरकार से कंपनी एक्ट के तहत निबंधन कराया था, लेकिन कई मानदंडों को पूरी नहीं करने की स्थिति में भारत सरकार ने इसे संदिग्ध करार कर दिया है. इस श्रेणी में देश में 2 लाख 17 हजार 739 कंपनियां हैं. इसमें बिहार में 1537 एवं पश्चिम चंपारण जिले में 33 कंपनियों के नाम बताये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >