बिहार : 25 मार्च से 24 घंटे विमानों का परिचालन शुरू साथ में एयरवेज की पुणे, बेंगलुरु व मुंबई के लिए भी सीधी सेवा होगी शुरू

पटना : 25 मार्च से 24 घंटे विमानों का परिचालन शुरू होने के साथ ही पटना से जेट एयरवेज की तीन नयी सेवा शुरू होने वाली है. इनमें पटना बंगलुरु, पटना पुणे व पटना मुंबई शामिल हैं. पटना बेंगलुरू फ्लाइट 9W141 सुबह 10.50 बजे बेंगलुरू से उड़ेगी और दोपहर 1.25 में पटना आयेगी. दोपहर 1.55 […]

पटना : 25 मार्च से 24 घंटे विमानों का परिचालन शुरू होने के साथ ही पटना से जेट एयरवेज की तीन नयी सेवा शुरू होने वाली है. इनमें पटना बंगलुरु, पटना पुणे व पटना मुंबई शामिल हैं. पटना बेंगलुरू फ्लाइट 9W141 सुबह 10.50 बजे बेंगलुरू से उड़ेगी और दोपहर 1.25 में पटना आयेगी. दोपहर 1.55 बजे यह फ्लाइट संख्या 9W141 बन कर वापस बेंगलुरू के लिए उड़ेगी और 4.30 में वहां पहुंचेगी. यह सप्ताह में सातों दिन चलेगी.
पटना पुणे सेवा सप्ताह में छह दिन और पटना मुंबई सेवा सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को जायेगी. शनिवार को फ्लाइट संख्या 9W180 रात 9 बजे पटना से उड़ेगी और 11.30 बजे मुंबई पहुंचेगी. रविवार को यही फ्लाइट दोपहर 12 बजे पटना से उड़ेगी ओर 2.30 में मुंबई पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >