बिहार : मोहन भागवत ने कहा, कुरीतियों को दूर करने के लिए काम करें कार्यकर्ता, आज वाराणसी के लिए होंगे रवाना

पटना : 10 दिनों के बिहार प्रवास के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत गुरुवार की सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो जायेंगे. इससे पहले बुधवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और संगठन विस्तार के लिए उन्हें काम करने की जरूरत है. आरएसएस सेवाभाव […]

पटना : 10 दिनों के बिहार प्रवास के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत गुरुवार की सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो जायेंगे. इससे पहले बुधवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और संगठन विस्तार के लिए उन्हें काम करने की जरूरत है.

आरएसएस सेवाभाव से लोगों के बीच काम करती है कार्यकर्ता इस मिशन से ही लोगों के बीच काम करें. अपने बिहार प्रवास के दौरान उन्होंने अधिकतर समय मुजफ्फरपुर में बिताया. पटना में आखिरी तीन दिनों के दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक चर्चाएं कीं. कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. संघ के डाॅ मोहन सिंह ने बताया कि सरसंघचालक के 10 दिवसीय कार्यक्रम का केंद्रबिंदु कृषि, जैविक खेती, गोवंश संवर्द्धन व ग्राम विकास था.

इस क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के सामाजिक सरोकार की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि मोहन भागवत का बिहार से पुराना संबंध रहा है. वर्ष 1993 से 1999 तक उनका केंद्र पटना था. उन्होंने अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख के साथ उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के सह क्षेत्र प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक का दायित्व भी संभाला. अपने इस प्रवास के दौरान उन्होंने कई नये-पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >