बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग कर सकते हैं लालू प्रसाद

पटना : चारा घोटाले के बहुचर्चित मामले में साढ़े तीन साल के कारावास की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद अपनी इकलौती बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संभवत: पैरोल की मांग कर सकते हैं. लालू की बहन गंगोत्री देवी का रविवार को यहां […]

पटना : चारा घोटाले के बहुचर्चित मामले में साढ़े तीन साल के कारावास की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद अपनी इकलौती बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संभवत: पैरोल की मांग कर सकते हैं. लालू की बहन गंगोत्री देवी का रविवार को यहां निधन हो गया. लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि परिवार ने झारखंड की राजधानी रांची में कारा अधिकारियों के माध्यम से गंगोत्री देवी के निधन की सूचना राजद अध्यक्ष को देने की कोशिश कर चुकी है. तेजस्वी ने हालांकि, आशंका जतायी कि आज रविवार होने और कानूनी प्रक्रिया के चलते उनके पिता को समय पर पैरोल नहीं मिल पायेगा.

मां राबड़ी और बड़े भाई तेज प्रताप के साथ अपनी बुआ के घर पर तेजस्वी ने कहा, अब हम उनके (बुआ) शव को उनके गांव ले जाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी राबड़ी ने बताया कि गंगोत्री देवी लालू प्रसाद से लगभग चार साल बड़ी थी और पिछले कुछ समय से वह बीमार थी. राबड़ी ने कहा, जब उन्हें पता चला कि राजद अध्यक्ष लंबे समय तक जेल चले गये हैं, तो वह बहुत दुखी थी और शनिवार को पूरे दिन वह अपने भाई की रिहाई के लिए प्रार्थना करती रहीं. चारा घोटाले के मामले में राजद अध्यक्ष को शनिवार को साढ़े तीन साल की सजा सुनायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >