तारिक अनवर की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेन्स से भेजे गये दिल्ली

पटना :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र कटिहार में बीमार पड़ गये और उन्हें आज मंगलवार को एयर एंबुलेन्स से दिल्ली ले जाया गया. पार्टी प्रवक्ता अनिल किशोर झा ने बताया कि राकांपा महासचिव को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कटिहार से […]

पटना :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र कटिहार में बीमार पड़ गये और उन्हें आज मंगलवार को एयर एंबुलेन्स से दिल्ली ले जाया गया. पार्टी प्रवक्ता अनिल किशोर झा ने बताया कि राकांपा महासचिव को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कटिहार से पटना आना था. लेकिन, उनके खराब स्वास्थ्य के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया.

अनवर (66 वर्ष) यूपीए-2 सरकार में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री थे. झा ने बताया, राकांपा महासचिव सोमवार को कटिहार में बीमार हो गये, जिसके बाद उन्हें स्थानीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनका मंगलवार को पटना जाने का कार्यक्रम था, लेकिन उनके खराब स्वास्थ्य के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अनवर को एयर एंबुलेन्स से पूर्णिया के रास्ते दिल्ली ले जाया गया. राकांपा प्रवक्ता ने बयान में कहा, दिल्ली में पूरी जांच के बाद ही उनकी बीमारी के बारे में पता चल सकेगा. वह लगातार चिकित्सा निगरानी में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >